शाहजहांपुर, मार्च 25 -- निगोही। मंगलवार शाम निगोही में बंदरों के हमले में एक बालिका घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग घरों की छतों पर जाने से भी बच रहे हैं। मोहल्ला रामनगर बगिया निवासी सरोज यादव की पुत्री तृषा छत पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले से घबराकर वह संतुलन खो बैठी और सीढ़ियों से गिर गई, जिससे उसे चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत निगोही सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। पहले भी कई लोग हमलों में घायल हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.