श्रावस्ती, दिसम्बर 26 -- श्रावस्ती। सिरसिया विकास क्षेत्र के जोखवा बाजार में बंदरों के आतंक से लोगों में दहशत बना हुआ है। बंदर आए दिन बच्चों व बुजुर्गों पर हमलाकर घायल कर रहे हैं। बुधवार सुबह परी उम्र छह वर्ष पुत्री राम शंकर गुप्ता दरवाजे के सामने खेल रही थी। इस दौरान बंदर ने उस पर हमला कर दिया। लोगों ने जब तक बंदर को खदेड़ कर भगाया तब तक बंदर ने बालिका को गंभीररूप से घायल कर दिया। घायल बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह से दो सप्ताह पहले बंदरों के हमले में प्रियंका (10), छबि त्रिपाठी (9), राधा यादव (35), राजित राम (62) व खातुना (90) बंदर के हमले में घायल हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.