इटावा औरैया, मार्च 27 -- भरथना। मोहल्ला सती मंदिर में शुक्रवार की सुबह घर के बाहर खेल रही एक 9 वर्षीय बच्ची पर बंदर ने अचानक झपट्टा मार दिया, जिससे वह घायल हो गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर दौड़ पड़े और उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। मोहल्ला सती मंदिर निवासी शिवम की 9 वर्षीय पुत्री आर्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक बंदर ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची घायल हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज वैक्सीन की डोज दी। डॉक्टर के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पिता ने बताया कि खेलते समय अचानक बंदर ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.