बंदर के हमले में फैक्ट्रीकर्मी घायल
बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- औद्योगिक क्षेत्र की सरकारी कालोनी में बंदर के हमले में फैक्ट्रीकर्मी घायल हो गया। पीड़ित को उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फैक्ट्रीकर्मी चंदन झा ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह कमरे में बैठे हुए थे। अचानक बंदर ने उनके ऊपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के किरायेदारों ने उन्हें किसी तरह बंदर से बचाया। शरीर पर कई जगह बंदर काटने से वह घायल हो गये। बताया कि कालोनी में बंदरों का आतंक है। आये दिन बंदर कालोनी के लोगों पर हमले करते रहते हैं। बताया कि पिछले तीन दिनों में ही बंदरों के हमले में करीब 10 लोग घायल हो चुके हैं। इससे कालोनी में दहशत का माहौल व्याप्त है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.