गोरखपुर, मई 8 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत जैनपुर के अकटहवा टोले पर गुरुवार को एक बंदर के धक्का देने से निर्माणाधीन दीवार गिर गई। इससे एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल का प्राथमिक उपचार कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बंदर के आतंक से बीते कई दिनों से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर स्कूटी एवं बाइक देखकर उसपर झपट्टा मार कर बाइक सवारों को गिरा देता है। कुछ दिन पहले इसने एक बच्ची को भी थप्पड़ मारकर भाग गया था। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से बंदर को पकड़वाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...