फतेहपुर, जनवरी 3 -- बिंदकी। कस्बे के मोहल्ला जहानपुर में शुक्रवार शाम तीन वर्षीय उजैन पुत्र सद्दाम घर के छत में खेल रहा था। परिजन घर के छत में ही दूर बैठे थे। तभी बंदरों ने मासूम को दौड़ा लिया। जिसके चलते मासूम बच्चा छत से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताते चलें कि बंदरों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए छह माह पहले बंदरों को पकड़ने का एक अभियान चलाया गया था लेकिन थोड़े दिन बाद ही वह अभियान बंद हो गया था। जिसके कारण एक बार फिर से बंदरों की बाढ़ जैसी आ गई है। बंदरों के आतंक से लोग परेशान रहते हैं लोग घरों के छत में नहीं जा पाए गालियां तो दूर मुख्य मार्ग से भी निकलना मुश्किल हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.