हमीरपुर, दिसम्बर 28 -- हमीरपुर। स्थानीय कांशीराम कॉलोनी में बंदर के हमले से डरी युवती ने छत से छलांग लगा दी। जिसे गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे कांशीराम कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय पूजा पुत्री कृष्णकांत सोनकर ने छत पर कपड़े फैलाने गई थी। तभी छत पर आया एक बंदर उसकी तरफ तेजी से लपका। बंदर को देख पूजा ने हड़बड़ी में तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मां प्रेमा सोनकर ने बताया कि पूजा नहाने के बाद गीले कपड़े कॉलोनी की छत पर फैलाने गई थी। तभी बंदर ने उस पर हमला कर दिया। जिससे डरकर उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पूजा को पड़ोसी सीमा वर्मा, विनोद सहित अन्य लोग जिला अस्पताल लेकर आए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.