भागलपुर, फरवरी 18 -- नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपारा गांव के निवासी अनिमेष झा मंगलवार की सुबह करीब सात बजे बिजली का तार गिरने से घायल हो गए। अनिमेष झा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपनी बेटी को कोचिंग छोड़कर बाइक से मथुरापुर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उच्च विद्यालय नारायणपुर के पास एक बंदर ने दो मंजिला मकान से अचानक बिजली के तार पर छलांग लगा दी। बंदर के छलांग लगाने से बिजली का तार टूट गया और सीधे उनकी बाइक पर आ गिरा, जिससे वे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सीएचसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर ले गए। वहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।...