बाराबंकी, मार्च 18 -- रामनगर । वन रेंज रानीबाजार क्षेत्र के महादेवा रोड को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग द्वारा बनवाए जा रहे ईंट के ट्री गार्डों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया गया कि एक बंदर के उछलने से ही पीली ईंटों से बने कुछ ट्री गार्ड गिर गए। जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खुल गई। मामले की शिकायत मिलने पर रेंजर अल्पना पांडेय और वन दरोगा सचिन पटेल मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई ट्री गार्ड कमजोर पाए गए। पता चला कि केवल बालू से जोड़े गए हैं, मोरंग नहीं लगाई गई और ईंट बहुत खराब है। रेंजर ने कार्य करा रहे ठेकेदार के लोगों को कड़ी फटकार लगाई और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए तथा चेतावनी देते हुए कहा कि ट्री गार्ड मजबूत और मानक के अनुसार बनाए जाएं। यदि निर्माण कार्य में लापरवाही मिली तो संबंधित फर्म के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.