गाज़ियाबाद, अप्रैल 23 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। बंदर के हमला करने के छह माह बाद युवक को रेबीज होने का मामला सामने आया है। युवक की हरकतों को देख परिजन संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। युवक को जीटीबी के लिए रेफर किया गया है। इमरजेंसी से युवक के पूरे परिवार को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है।मामला 18 अप्रैल का है। दीनागढ़ी निवासी 28 वर्षीय युवक बंदर की तरह खुजाने और हथेली पर चाय और पानी पीने जैसी हरकतें कर रहा था। परिजन शाम सवा छह बजे युवक को संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद डॉ़ खुश्बू सिंह (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) ने जांच के दौरान युवक में रेबीज के लक्षण पाए गए। इसके बाद उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने युवक के परिवार के अन्य सदस्यों को भी एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।...