बंदर के उत्पात से पतारडीह के लोग परेशान, कई घायल
गिरडीह, जून 1 -- झारखंडधाम/रेम्बा, हिटी। जमुआ प्रखंड अंतर्गत रेम्बा पंचायत के पतारडीह गांव में पिछले एक पखवारे से एक बंदर के उत्पात ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। बंदर के लगातार आक्रामक व्यवहार से गांव के लोग भय और दहशत के माहौल में जीने को विवश हैं। खासकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बंदर अब तक कई लोगों पर हमला कर चुका है। पिछले दिनों एक महिला के पीछे बंदर दौड़ पड़ा था। जान बचाने के लिए भागने के दौरान महिला गिर गई, जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। रविवार सुबह भी बंदर ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर द्वारा नोंचे जाने और काटने से कई ग्रामीण घायल हुए हैं। बंदर केवल लोगों पर ही हमला नहीं कर रहा है, बल्कि खेतों में लगी फसलों को भी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.