महोबा, अप्रैल 11 -- बेलाताल, संवाददाता। बंदर के आतंक से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक हफ्ता में बंदर बच्चों, महिलाओं सहित 13 लोगों को निशाना बना चुका है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग को सूचना देने के बाद भी बंदर को पकड़ने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे है जिससे बंदर का आतंक बढ़ता जा रहा है। कस्बा के खंदिया वार्ड में बंदर के आतंक से लोग परेशान है। एक सप्ताह में बंदर 60 वर्षीय सरजू रैकवार, 50 वर्षीय पिंकी, 27 वर्षीय महेंद्र, 40 वर्षीय चंदू, मीरा, जगत, जीतू, पलक, आदित्य सहित 13 लोगों को निशाना बना चुका है। इन सभी को उपचार के लिए अस्प्ताल में जाकर रेबीज के इंजेक्शन लगवाने पड़े। लोगों का कहना है कि बंदर के खौफ से बच्चे छत पर जाने से डर रहे है। मौका पाते ही बंदर लोगों के घरों में घुसकर उत्पात मचा रहा है। भगाने पर काटकर भाग जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.