बंदर के आतंक से ग्रामीण परेशान, एक व्यक्ति पर हमला कर किया जख्मी
बांका, मई 14 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के भीखनपुर पंचायत अंतर्गत महोता गांव में पिछले एक पखवाड़े से बंदर के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक बंदर पिछले कुछ दिनों से हमलावर हो गया है तथा गांव के लोगों को जख्मी कर रहा है। बुधवार को गांव के श्याम शर्मा स्कूल के मैदान में टहल रहे थे कि अचानक बंदर वहां पहुंचा तथा उन पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के प्रयास से बंदर को भगा कर उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त बंदर द्वारा अब तक करीब दस लोगों को काट कर जख्मी कर दिया है जिसमें कुछ को भागलपुर रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- बांका : महोता गांव में बंदरों का आतंक, युवक को काटकर किया जख्मी ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों तथा एसडीएम से बंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.