भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र में स्थित सरकारी बस स्टैंड में सोमवार को अगलगी की अजीबोगरीब घटना हुई। दोपहर लगभग 2:00 बजे स्टैंड में खड़ी बस में आग लगी और देखते ही देखते अंदर का पूरा भाग जलकर राख हो गया। बस का सिर्फ ढांचा ही बचा। स्टैंड में मौजूद स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के सर्विस एरिया में बंदर के बिजली के तार पर कूदने से वहां पर पहले बोर्ड में आग लगी और वहीं से चिंगारी निकलकर बस तक पहुंची। उसी से बस में आग लग गई। बस स्टैंड के स्टाफ ने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया। फायर ब्रिगेड के एक बड़े और एक छोटे वाहन को आग पर काबू करने के लिए भेजा गया। लगभग 45 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। भागलपुर पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि बंदर के बिजली के तार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.