बंदर कूदने से हाईटेंशन तार टकराए, 100 घरों की बत्ती गुल
अयोध्या, जून 6 -- अयोध्या, संवाददाता। बंदरों का आतंक इतना अधिक बढ़ गया है कि अब बिजली की लाइने भी सुरक्षित नहीं है। पेड़ों के अंदर से गुजरती हाईटेंशन ओवरहेड लाइनों के टकराने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बीती रात नियावां मछली मंडी के पास बंदरों का कारनामा बिजली आपूर्ति पर भारी पड़ गया। हाईमास्ट की रोशनी में मस्त बंदरों के पेड़ों पर कूदफान ने 11केवी लाइन को जद में ले लिया। पेड़ों की डालें हिलने से 11केवी ओवरहेड तार जब आपस में टकराये तो तड़तड़ाहट के साथ ऐसा शार्ट सर्किट हुआ जैसे आतिशबाजी हो रही है। यह नजारा देख स्थानीय लोग सहम गए। शार्ट सर्किट होते ही इलाके की बिजली करीब एक घंटे के लिए गुल हो गई। नियावां विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े कैंट रोड स्थित मछली मंडी के निकट आधी रात के बाद अचानक 11केवी लाइन के तारों के टकराने से शार्ट सर्किट होने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.