हरदोई, फरवरी 26 -- पाली। एक बंदर की वजह से एक गांव के 17 घरों में 11 हजार हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। लाखों रुपये कीमत के बिजली उपकरण जलने से किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। करंट की चपेट में आकर एक महिला का हाथ झुलस गया और गिरने से उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। विद्युत विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की है। वहीं तहसील के कर्मचारियों ने गांव पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। विकास खण्ड भरखनी की ग्राम पंचायत ख़्वाजगीपुर में गुरुवार सुबह छह बजे अचानक अफरा तफरी मच गई। लोगों के घरों में अचानक हाई वोल्टेज का करंट पहुंच गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह को एक बंदर ने एक छत से दूसरी छत पर कूटने के लिए छलांग लगाई। इस दौरान बंदर पास से निकली बिजली लाइन से टकरा गया। इस दौरान 11 हजार लाइन का जम्फर टूट कर ट्रांसफार्मर की एलटी लाइ...