हाथरस, फरवरी 18 -- सासनी, संवाददाता। क्षेत्र के गांव बांधनू में घर की छत पर पहुंची महिला बंदरों की घुड़की से डर गई। बंदरों से बचने के चक्कर में वह छत से गिर गई। परिवार के लोग महिला को लेकर कस्बा के एक निजी अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कस्बा एवं देहात क्षेत्र में भी बंदरो का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन प्रशासन की तरफ से बंदरों को पकड़वाने का कोई बंदोबस्त नहीं है। यहां तक कस्बा में गली मोहल्ले में इतने बंदर हैं कि रात में रास्ता निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बंदरों को पकड़वाने के लिए कई बार समाजसेवीयों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। सोमवार को बांधनू की करीब 50 वर्ष गुड्डी देवी पत्नी बलवीर किसी काम से अपनी छत पर गई हुई थी। छत पर जाकर कुछ देर बैठी थी।इतने में बंद...