बिजनौर, मार्च 15 -- अफजलगढ़। बंदर की घुड़की से छत पर मौजूद मासूम बच्ची संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे गिरकर घायल हो गई। गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसको हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। मौहल्ला बेगम सराय निवासी वकील अहमद की पत्नी पुत्री सिदरा (3 साल) को लेकर धुले हुए कपड़े उतारने के लिए छत पर गई थी। इस दौरान अचानक आए बन्दर घुड़की मारते हुए उनके तरफ झपट पड़ा। बन्दर को अपनी ओर आता देख बच्ची घबराकर इधर-उधर भागने लगी। मौके पर मौजूद उसकी माँ ने चिल्लाते हुए बच्ची को रोकने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान संतुलन बिगड़ जाने से बच्ची छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। बच्ची के छत से गिरते ही घर में चीख पुकार मच गई। शोर-शराबे की आवाज सुनकर मौहल्लेवासी एकत्र हो गए तथा आनन-फानन में उसको सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.