हाथरस, अप्रैल 8 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के अक्रूर कालोनी में मंगलवार को छत पर टहल रही युवती बंदर की घुड़की के डर से छत से गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवानी 18 पुत्री जयप्रकाश निवासी अक्रूर कालोनी जलेसर रोड मंगलवार की शाम छत पर टहल रही थी। इसी बीच अचानक चार पांच बंदर छत पर आ गए। कुछ बंदरों ने शिवानी की तरफ घुड़की मारी। इससे शिवानी डर गई। संतुलन बिगड़ने से वह छत से गिर गई। आवाज सुनकर मौके पर पड़ोसियों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.