बरेली, अप्रैल 23 -- भमोरा, संवाददाता।ब्लाक आलमपुर जाफराबाद के झिंझरी गांव में बंदरों का आतंक व्याप्त है। बंदरों के हमले में एक महिला की मौत हो गई इससे पहले भी बंदरों के हमले में पांच अन्य लोग घायल हो चुके हैं।गांव झिंझरी के प्रधान उमेश यादव ने बताया कि छतों पर घूमने वाले बंदरों के झुंड महिलाओं और पुरुषों को देखकर उन पर हमला बोल रहे हैं। मंगलवार की शाम नर सिंह की पत्नी नन्ही देवी उम्र 40 वर्ष छत पर सूख रहे कपड़ उतारने गई थी। तभी बंदरों ने नन्ही देवी पर हमला किया, बचने के लिए वह भागीं तो छत से नीचे गिरकर घायल हो गई, इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।पहले भी बंदरों ने किए हमलेप्रधान ने बताया कि बंदरों के हमले से पिछले दिनों गोविंद का कूल्हा, आदेश सिंह के पैर, अखिलेश का एक पैर, शोभित का हाथ, लीलावती की कमर टूट चुकी है। बंदरों के आतंक से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.