उन्नाव, जनवरी 6 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज-सफीपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह अचानक बंदरों का झुंड आ जाने से बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया। बंदरों से बचने में बेकाबू बाइक पलटने से दो युवक घायल हो गए। घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसीवन के तरफ पश्चिम मोहल्ला के रहने वाले कामिल अली पुत्र छब्बन अली मंगलवार साथी शाने आलम पुत्र कज्जन के साथ बाइक से सफीपुर जाने के लिए निकला था। दोनों नई बस्ती गांव की मोड पर पहुंचे ही थे कि तभी बंदरों का झुंड सामने आ गया। जिससे बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों युवक जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने घायल दोनों युवक को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.