फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 5 -- फर्रुखाबाद। नवाबगंज नगर निवासी अरविन्द उर्फ करू राठौर अपने घर की छत पर बंदरों के अचानक हमले का शिकार हो गए, जिससे वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे, अरविन्द उर्फ करू राठौर अपनी दुकान से घर लौटे। तभी कपड़े उठा ले जाने पर अरविंद रोटी लेकर छत पर गए । इसी दौरान अचानक छत पर आए बंदरों के एक झुंड ने उन पर झपट्टा मारा। बंदरों के इस अचानक हमले से बचने के प्रयास में अरविन्द का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गए। इस दुर्घटना के कारण अरविन्द को गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अरविन्द को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अरविंद की हालत गंभीर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.