मेरठ, मार्च 5 -- मुल्हेड़ा गांव में बंदरों से बचने के प्रयास में किसान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मुल्हेड़ा निवासी 41 वर्षीय सोमवीर उर्फ लीलू पुत्र उदय सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार को होली पर वह छत पर बैठकर खाना खा रहे थे। बताया गया कि खाना खाने के बाद जब वह सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे, तभी बंदरों का झुंड आ गया। बंदरों से बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिवार ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होली पर हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया।

हिंदी ह...