औरंगाबाद, सितम्बर 26 -- खेतों में लगी सब्जियां और फसलें नष्ट होने से आर्थिक नुकसान, रोकथाम की मांग मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के जंगल और पहाड़ी इलाकों के साथ समतली क्षेत्रों में बंदरों के झुंड से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने और उसमें फल-फूल लगने के समय बंदर जंगल और पहाड़ों से गांवों की ओर आ जाते हैं। वे खेतों में लगी सब्जियों और अन्य फसलों को खाकर नष्ट कर देते हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। चेई पंचायत के चेई गांव निवासी किसान रामजन्म महतो ने बताया कि बंदरों के कारण खेतों में लगी फसल और सब्जियां लगातार बर्बाद हो रही हैं। किसानों का कहना है कि समस्या बढ़ने से खेती करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने वन विभाग से बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने और उनके गांवों में आने से रोकने के लिए आवश्य...