रामपुर, जनवरी 31 -- बंदरों से डर कर महिला छत से नीचे गिर गई। महिला छत से कपड़े उतारने के लिए गई थी और हादसे का शिकार हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव का है। गांव निवासी राजपाल की पत्नी रीना शुक्रवार दोपहर छत से कपड़े उतारने के लिए गई थी। बताते हैं कपड़े उतारते समय छत के ऊपर बैठे बंदर ने महिला को डरा दिया। बंदर से डरने के बाद महिला का पैर छत पर फिसल गया। जिसके चलते महिला छत से घर के आंगन में जा गिरी। परिजनों ने महिला को छत से नीचे गिरे देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख पुकार सुन कर आस पड़ोस के तमाम लोग मौके पर आ गए। कुछ देर के अंदर ही घर के अंदर तमाम महिलाओं एवं बच्चों की भीड़ जमा हो गई। महिला को पहले तो किसी गांव के ही चिकित्सा को बुलाकर दिखाया गया। हालत गंभीर होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.