बाराबंकी, अप्रैल 21 -- फतेहपुर। फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम तालगांव में छत पर खेल रही बालिका पर बंदरों ने हमला कर दिया। घायल बालिका को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तालगांव निवासी शिवकुमार की 12 वर्षीय पुत्री पीहू अपने घर की छत खेल रही थी। तभी बंदरों के झुंड छत पर आ गया। कुछ बंदरों ने अचानक पीहू पर हमला कर दिया। हमले में उसके पैर आदि लहूलुहान हो गए। बालिका की चीख पुकार सुन कर पहुंचे घरवालों ने उसे बंदरों से बचाया। बाद में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.