शाहजहांपुर, मई 17 -- जैतीपुर। जैतीपुर क्षेत्र के खेड़ा रठ गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को शाहरुख के 5 वर्षीय बेटे इबनूर को एक बंदर ने काटकर गंभीर घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पूर्व प्रधान विजेंद्र पाल सिंह और जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गांव में करीब 5 से 6 हजार बंदर हैं, जो अक्सर आक्रामक हो जाते हैं। पिछले वर्ष बंदरों द्वारा छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...