बहराइच, फरवरी 16 -- मोतीपुर गांव में रविवार शाम छत से लकड़ी उठाने गई थी महिला मेडिकल कालेज से केजीएमयू लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर बहराइच, संवाददाता। छत पर लकड़ी उठाने गई महिला को बंदरों ने दौड़ाया तो वह छत से कूद पड़ी। सिर के बल गिरने से हेड इंजरी हो गई और उनके दोनों हाथ में फ्रैक्चर हो गए। महिला को सीएचसी मोतीपुर से मेडिकल कॉलेज बहराइच और यहां से केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मोतीपुर थाने व गांव निवासी हसरतजहां (40) पत्नी वारिस रविवार शाम लगभग छह बजे खाना बना रही थीं। इसी दौरान एलपीजी सिलेंडर में गैस खत्म हो गई। वह छत पर लकड़ी उठाने गई थी। कुछ लकड़ियां हाथ में थीं। इस बीच बंदरों ने हमला कर दिया। एक बंदर ने उनपर झपट्टा मारा। वह घबराई और जान बचाने के लिए छत पर इधर-उधर भागने लगीं। बंदर उन्हें दौड़ाता रहा इस बीच वह छत से नीचे कूद गईं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.