शाहजहांपुर, मार्च 23 -- जलालाबाद। क्षेत्र के सिकंदरपुर अफगान गांव में बंदरों के हमले से बचने के दौरान एक अधेड़ छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव निवासी 50 वर्षीय इश्तियाक रविवार शाम घर की छत पर गए थे। उस समय छत पर दर्जनों बंदर उत्पात मचा रहे थे, जबकि नीचे आंगन में खाना बन रहा था। बंदरों के खाने पर टूट पड़ने की आशंका के चलते इस्तियाक उन्हें भगाने के लिए छत पर पहुंचे। इसी दौरान बंदरों का झुंड उनकी ओर दौड़ पड़ा। घबराहट में संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे सड़क पर गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। घटना के बाद परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। परिजनों के अनुसार, बंदरों के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.