बंदरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला
औरैया, मई 3 -- फफूंद, संवाददाता। कस्बे में बढ़ते बंदरों के आतंक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार सुबह मुहल्ला तिवारियान में बंदरों के हमले में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।मुहल्ला तिवारियान निवासी 70 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी स्व. सुरेश नारायण सुबह अपने घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान छत के रास्ते 5-6 बंदरों का झुंड घर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। बंदरों ने महिला को कई जगह काटकर घायल कर दिया। उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बंदरों को भगाकर उन्हें बचाया। यह भी पढ़ें- बंदरों के हमले में महिला के लगे टांके इसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.