इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- इटावा, संवाददाता। बंदरों को पकड़ने के लिए अब वन विभाग से अनुमति लेने की जरुरत नहीं है। नगरपालिकाएं बंदरों को पकड़ सकतीं हैं। इस कार्य में पशुपालन विभाग और वन विभाग की सहायता ली जा सकती है। इसे लेकर शासन के निर्देश पर एक योजना बनाई गई है। अब इस योजना पर अमल किया जाएगा ताकि लोगों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाई जा सके।शासन ने बंदरों के आतंक से लोगों को निजात दिलाने के लिए जो योजना बनाई है, उसमें वन विभाग, पशु पालन विभाग और स्थानीय निकाय मिलकर कार्य करेंगे। इस योजना में सभी स्थानों शहर और गांवों में बंदरों केसमूह को पकड़ने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। योजना में यह व्यवस्था भी की गई है कि बंदरों को पकड़ने का कार्य निपुण व्यक्तियों से कराया जाएगा। नगरपालिकाएं इन व्यक्तियों की सेवाएं ले सकती हैं। वन विभाग जिला व रें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.