बंदरों को देखकर भागी महिला दूसरी मंजिल से गिरी
फिरोजाबाद, जून 6 -- थाना दक्षिण क्षेत्र के बासठ में शुक्रवार दोपहर बंदरों को देखकर भागी महिला दूसरी मंजिल की छत से गिरकर घायल हो गई। भागते समय महिला का पैर फिसल गया था। गांव बासठ निवासी आशा भारती (35) शुक्रवार दोपहर में किसी काम से दूसरी मंजिल की छत पर थी। तभी बंदरों ने उसको घेर लिया। वह जान बचाकर भागी तो बंदरों के भय से पैर फिसलने से गिर गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से उसको आगरा रेफर कर दिया। पति राधा मोहन ने बताया कि पूरे इलाके में बंदरों के चलते आएदिन घटनाएं होती रहती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.