लातेहार, नवम्बर 27 -- बेतला, प्रतिनिधि। बेतला जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में बिल्कुल बेखौफ हो जानवरों को चिप्स,बिस्किट और नमकीन आदि जैसी पैक्ड फूड खुलेआम खिलाना पर्यटकों का फैसन और मनोरंजन का साधन बन गया है। यही वजह है कि बेतला के बंदरों को ड्राई फूड खाने की लत लग गई है और उनके तेवर हमलावर हो गए हैं। वहीं उनके सेहत और स्वभाव में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हालांकि इस बारे में रेंजर उमेश कुमार दूबे ने कहा कि जरूरी के सभी जगहों में चेतावनी बोर्ड लगा दी गई है। जिसमें जानवरों को किसी भी सूरत में खाना नहीं खिलाने की सख्त हिदायत देने का साफ उल्लेख है।इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर यदि पर्यटक जानवरों को ड्राई फूड खिला रहे हैं तो ऐसी दशा में पकड़े जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...