वृंदावन, जुलाई 2 -- Mathura News: सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक मौत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर हर किसी का दिल दहल उठा। वीडियो में एक युवती छत से सड़क पर गिरती नजर आ रही है। घटना उस समय की है जब युवती घर की छत पर बंदरों को खाना खिला रही थी। खाना खिलाते-खिलाते युवती छत के किनारे आ गई। इसी बीच युवती का बैलेंस बिगड़ गया। बैलेंस बिगड़ते ही युवती छत से सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पूर्णिमा उर्फ वृंदा पुत्री अनिल पांडेय निवासी संत कॉलोनी, परिक्रमा मार्ग बुधवार शाम बंदरों को खाना खिलाने अपने घर की छत पर गई थी। बताया जाता है कि खाना खिलाते समय वह असंतुलित होकर छत से नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन यु...