बंदरों के हमले से वृद्धा छत से गिरी, हालत गंभीर
रामपुर, मई 10 -- क्षेत्र के खरसोल गांव में बंदरों के हमले से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के मुताबिक शनिवार दोपहर घर की छत पर काम कर रहीं फूलवती देवी (60) पत्नी अशर्फी लाल पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बचने के प्रयास में वह छत से नीचे गिर गईं। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सिर में दो जगह फ्रैक्चर होने की पुष्टि की है। ग्रामीणों का कहना है गांव में काफी तादाद में बंदर हैं, जो आए दिन लोगों पर हमला करते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.