बंदरों के हमले से महिला छत से गिरी, गंभीर घायल
बदायूं, जून 9 -- बदायूं। गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह बंदरों के हमले से एक महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी कई ग्रामीण बंदरों के हमले में जख्मी हो चुके हैं, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के पलिया पुख्ता गांव में पिछले काफी समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। मंगलवार सुबह गांव के रहने वाले महेश की पत्नी उषा, 35 वर्ष घर की छत पर जरूरी काम से गई थीं। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में वह घबराकर भागीं और छत से नीचे गिर गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.