बागपत, अप्रैल 11 -- चांदीनगर। लहचौड़ा निवासी 90 वर्षीय बीरवती घर की छत पर बने बाथरूम में नहाने के लिए जा रही थी। तभी बंदरों का एक झुंड़ वहां पहुंचा और महिला पर हमला बोल घायल दिया। वृद्ध महिला का शोर सुनकर परिजन वहां पहुंचे और बंदरों को भगाकर बीरमती को बचाया। इसके बाद परिजनों ने वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीण प्रवीण शास्त्री, विकास, महेश, शिवदत्त शर्मा आदि ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.