लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।शहर समेत पूरे इलाके में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मोहल्ला लक्ष्मी नगर कॉलोनी का है, जहां छत पर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। बताते हैं कि मतीन अहमद के 6 वर्षीय पुत्र मुर्शिद घर की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया और बच्चे पर हमला कर दिया। मासूम की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह बंदरों को भगाकर बच्चे को सुरक्षित बचाया।तब तक बच्चा घायल हो गया था। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी भय व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...