बरेली, फरवरी 16 -- भमोरा। अधेड़ पर बंदरों ने हमला कर दिया, जिसमें वह दो मंजिल छत से नीचे गिर कर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम मझारा के प्रधान नत्थूलाल विकल ने बताया कि उनके गांव में बंदरों का आतंक है। सोमवार सुबह एक बंदर गंगाराम पाली के घर से कपड़ा उठाकर छत पर भाग गया। कपड़ा छुड़ाने के लिए गंगाराम हाथ में रोटी लेकर छत के ऊपर होते हुए दो मंजिल पर चले गए। दो मंजिल पर बंदरों का झुंड बैठा था। गंगाराम को छत पर देख बंदरों ने हमला कर दिया। उनसे बचने के लिए वह भागे भागे तो दो मंजिल की छत से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर घायल हालत में परिवारजन एक निजी अस्पताल में ले गए। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत कुडढा, भमोरा, सिरोही, रामपुर बुजुर्ग, मकरंदपुर ताराचंद, सरदारनगर, सरारी, मझारा, भीकमपुर, खेड़ा, देवचरा आदि में बंदरों का आतं...