गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- मोदीनगर,संवाददाता। थानाक्षेत्र के गांव सीकरी खुर्द में बंदरों का आंतक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार दोपहर एक बजे घर की छत पर टहल रही 15 वर्षीय कक्षा दस की छात्रा पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस कारण छात्रा छत से नीचे गिर गई। छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने नगर पालिका परिषद से बंदरों को पकड़ने की मांग की है। गांव सीकरी खुर्द निवासी दीपक कुमार की 15 वर्षीय पुत्री कनक कक्षा दस की छात्रा है। मंगलवार दोपहर एक बजे धूप निकलने पर कनक अपने घर की छत पर चली गई। वह छत पर इधर-Rs.उधर टहलने लगी। इसी बीच अचानक बंदरों का झुंड आ गया और छात्रा पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से बचने के लिए जैसे ही छत से भागी तो वह नीचे गिर गई। छत से नीचे गिरते परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.