शाहजहांपुर, मार्च 6 -- खुटार, संवाददाता। खुटार कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में बंदरों के हमले से एक युवती छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए पहले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में उसे शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला गांधीनगर निवासी ओमप्रकाश की 20 वर्षीय पुत्री कोमल मंगलवार सुबह घर की छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई थी। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया और उस पर झपट पड़ा। बंदरों को देखकर वह घबरा गई और बचने के लिए इधर-उधर भागने लगी।घबराहट में संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गई। गिरने से उसके कमर और पैर में गंभीर चोटें आ गईं। आवाज सुनकर घर के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल युवती को तुरंत अस्पता...