बुलंदशहर, मई 28 -- गांव राजौर में घर में फंक्शन के दौरान बंदरों के झुंड ने ग्रामीण पर हमला कर घायल कर दिया। पूर्व में भी कई लोगों को बंदरों द्वारा गंभीर रूप से घायल किया जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 मई को 60 वर्षीय रोहन सिंह पुत्र दौली सिंह निवासी गांव राजोर के घर में एक फंक्शन की दावत चल रही थी। उसी समय बंदरों के झुंड ने रोहन सिंह पर हमला करके उनके हाथ में काट लिया और गम्भीर रूप से घायल कर दिया। स्वजन तत्काल उन्हें अनूपशहर सीएचसी ले गए। वहां उपचार करने के साथ लगातार इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। गांव में बंदरों की संख्या अत्यधिक हो जाने के कारण आए दिन ग्रामीणों को घायल करने की घटनाएं हो रही है। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की प्रशासन से मांग की है। कुछ समय पूर्व गांव की ही सुमन शर्मा को बंदरों ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर...