मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 30 -- बुढ़ाना। कस्बे में एक महिला पर उत्पाती बंदरों ने हमला कर दिया। जिसमें महिला छत से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत चेयरपर्सन व ईओ से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। कस्बे के मौहल्ला पीर शाह विलायत निवासी बाबू कुरैशी की पत्नि नफीसा मकान की छत पर पानी के टैंकर को तोड़ने का प्रयास कर रहे बंदरों को भगाने के लिए डंडा लेकर छत पर पहुंची। बंदरों ने उल्टे ही महिला को घेरकर उस पर हमला कर दिया। तब महिला शोर मचाती हुई उत्पाती बंदरों के घेरे से निकलकर भागी, तो वह असंतुलित होकर छत से जीने के सहारे नीचे गिर गई। जिसमें उसको काफी चोटें आई। महिला का शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर आए और बंदरों को भगाया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.