बंदरों के हमले में महिला गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर
शामली, जून 11 -- कांधला। नगर के मोहल्ला रायजादगान में छत पर पानी के टैंक का नल बंद करने गई एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मोहल्ला रायजादगान निवासी 50 वर्षीय सुमन पत्नी किशन मंगलवार को अपने मकान की छत पर पानी के टैंक का नल बंद करने के लिए गई थीं। इसी दौरान छत पर मौजूद बंदरों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- बंदरों के हमले में महिला गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर बंदरों के हमले से महिला घबरा गई और खुद को बचाने का प्रयास करने लगी, लेकिन बंदरों ने उन्हें घायल कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.