बंदरों के हमले में महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
सहारनपुर, जून 24 -- क्षेत्र के गांव सलेमपुर गदा में बंदरों के झुंड के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव निवासी शबीला अपने घर के आंगन में घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड वहां पहुंच गया और उस पर हमला बोल दिया। बंदरों ने उसकी बांह सहित शरीर के कई हिस्सों पर काटकर और नोचकर गंभीर चोटें पहुंचाईं। शबीला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से बंदरों को खदेड़ा। परिजन घायल अवस्था में शबीला को सीएचसी साढ़ौली कदीम लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.