बंदरों के हमले में बुजुर्ग घायल
नोएडा, जून 2 -- नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-19 में मंगलवार को बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इससे दौरान वह घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। सेक्टर-19 के ब्लॉक में गिरीश बुमार चुघ रहते हैं। वह नोएडा प्राधिकरण से सेवानिवृत्त हैं। वह रोजाना की तरह ए ब्लॉक के पार्क में गए थे। पार्क में अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह पार्क के फुटपाथ पर गिर गए। आरडब्ल्यूए महासचिव लक्ष्मी नारायण ने बताया कि बंदरों के काटने और गिरने से बुजुर्ग को काफी चोटें आईं। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। उन्होंने प्राधिकरण के संबंधित विभाग को पत्र लिखकर समाधान की मांग की है ताकि इस तरह के हादसे से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.