बंदरों के हमले में बिहारी जी मंदिर के वृद्ध महंत घायल
इटावा औरैया, जून 9 -- इटावा, संवाददाता। यमुना नदी किनारे शहर से लगे सुनवारा गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बंदरों के हमले में बिहारी जी मंदिर के महंत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोगों ने वन विभाग व प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
घटना का विवरण सुनवारा गांव स्थित बिहारी जी मंदिर के 85 वर्षीय महंत विजयानंद मंगलवार को मंदिर परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। बचाव का प्रयास करने पर एक बंदर ने उनके दाहिने हाथ में काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। महंत की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बंदरों को भगाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण घायल महंत को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.