बदायूं, फरवरी 11 -- सैदपुर। गांव नदवारी में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को गांव निवासी समर पाल पुत्र उमांशकर का सात वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाये जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.