इटावा औरैया, मार्च 20 -- महेवा क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला कस्बा क्षेत्र के उझियानी निवासी रिटायर पूर्व प्रधानाध्यापक राधेश्याम दुबे का है, जिन पर घर के अंदर घरेलू काम करते समय अचानक बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्राम पंचायत बहेड़ा, महेवा, आनेपुर, मुकुटपुर, रमपुरा, ब्यास, ढकाताल, टिलीटिला, नगला शुक्ला, गौतमपुरा सहित दर्जनों गांवों में बंदरों के झुंड लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुके हैं। खासकर महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हैं, जिन्हें रोजमर्रा के कार्यों में भी भारी परेशान...