बरेली, मार्च 14 -- शाही, संवाददाता। शाही क्षेत्र के गांव लालपुर, जुन्हाई, मकड़ीखोय, हैदरगंज, गैसगंज आदि गांवों में बंदरों का आतंक है। लालपुर गांव के प्रधान पति सोमपाल वर्मा ने बताया करीब 20 दिनों से लगातार बंदर ग्रामीणों को काटकर घायल कर रहे हैं। उन्होंने बताया बंदरों के हमले से झम्मन लाल, गजराज, छोटी, सुमित, लखन लाल, रामभरेसे को काटकर घायल कर दिया है। बंदरो के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। बंदरों ने महिलाओं को रसोई में खाना बनाना मुश्किल कर दिया है। दूसरी तरफ छतों पर अनाज व कपड़ा आदि सूखने के लिए डाला जाता है तो बंदर बर्बाद कर देते हैं। कपड़ों को उठाकर ले जाते हैं। कपड़े फाड़कर पेड़ों पर लटका देते हैं। महिलाएं खाना बनाती हैं तो एक व्यक्ति लाठी लेकर रसोई के बाहर खड़ा होता है। ग्रामीणों ने बताया बंदर खेतों में फसलों को भी बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.